सिंगोली चारभुजा में दान पात्र खोला जिसमें दो लाख ,चौतीस हजार,निकले

भीलवाड़ा समाचार 
आकोला (रमेश चंद्र डाड)। मेवाड़ के धार्मिक स्थल सिंगोली चारभुजा मंदिर में दान पात्र खोला गया।जिसमें दो लाख, चौतीस हजार,दो सो,दस रूपये प्राप्त हुए।इस मौके पर निरीक्षक भोजराज अग्रवाल,बंशीधरलिपिक, रामप्रसाद सेवागिर,प्रंबधक अर्जुन सिंह देवस्थान विभाग अजमेर प्रशासक राकेश कुमार आर्य,राजेंद्र सिंह पुरावत,दिनेश स्वर्णकार, सुरेन्द्र कुमार पाराशर,सुरक्षा गार्ड 
शंकर सिंह,शंकर नाथ, कन्हैया लाल,मुरली पाराशर पुजारी सहित आदि मौजूद थे। वहीं बाकी है रुपयों की गिनती 25 फरवरी को होगी।